फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: पारा 43 डिग्री पार, गर्मी से लोग बेहाल

विज्ञापन
तेज धूप से बचने के लिए स्टॉल का सहारा लेती छात्राएं। 
विज्ञापन
मथुरा। मंगलवार को सूरज के तेवर इतने तल्ख हो गए कि पारा 43 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया। लू के थपड़ों ने लोगों को पूरे दिन परेशान किया। मौसम विभाग ने 24 और 25 अप्रैल को हीट वेव की आशंका जताई है। प्रशासन ने एडवाइजरी कर धूप में नहीं निकलने की अपील की है।
विज्ञापन

अप्रैल माह का आधे से ज्यादा समय बीत चुका। मौसम का मिजाज भी बीच-बीच में अपना रंग दिखा रहा है। सोमवार को अधिकतम पारा 42.7 डिग्री था वहीं मंगलवार को बढ़कर यह 43 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। सुबह से ही तेज धूप व लू के थपेड़े चलने लगे। दोपहर में लग रहा था जैसे आसमान से आग बरस रही हो। मंगलवार को साप्ताहिक बाजार बंदी भी थी, इससे सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। जो लोग आवागमन करते दिखे उनमें ज्यादातर गमछा, तौलिया, कैप व छाता लेकर निकले।



यह बरतें सावधानी -प्यास न लगी हो तब भी अधिक से अधिक पानी पिएं। हल्के सूती व खादी के वस्त्र पहने, धूप का चश्मा, छाता, गमछा, टोपी व चप्पल का प्रयोग करें, खुले में कार्य करते हैं तो सिर, चेहरा, हाथ पैरों को गीले कपड़े से ढकें। दोपहर में घर से निकलते समय शरीर के अंगों को अधिक से अधिक ढककर रखें, दोपहर 12 से 4 बजे घर के अंदर रहें, पशुओं को छाया में रखें व ताजा पानी दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें