फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: नौ उपजिलाधिकारी बदले, आदेश बने एसडीएम सदर

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। जिलाधिकारी चंद्रप्रकाश सिंह ने मंगलवार को नौ उप जिलाधिकारियों को इधर से उधर कर दिया है। आदेश कुमार को एसडीएम सदर बनाया गया है। वहीं ऊषा सिंह को महावन एसडीएम की जिम्मेदारी सौंपी है। सुशील कुमार सिंह को गोवर्धन का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन

गोवर्धन और महावन एसडीएम की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। जनप्रतिनिधियों ने भी कई बार लापरवाही के आरोप लगाए थे। माना जा रहा है इसी कारण जिलाधिकारी ने मंगलवार को दोनों एसडीएम को जिला मुख्यालय स्थानांतरित किया है।
मंगलवार को जारी आदेशानुसार, सुशील कुमार को मांट का उप जिलाधिकारी न्यायिक, राघवेंद्र शर्मा को डिप्टी कलेक्टर मथुरा, अखिलेश कुमार को उप जिलाधिकारी न्यायिक छाता, राजकुमार चौधरी को उप जिलाधिकारी न्यायिक मथुरा व अपर नगर मजिस्ट्रेट वृंदावन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं एसडीएम सदर अभिनव जे जैन का कानपुर तबादला होने के बाद आदेश कुमार को उनकी जगह एसडीएम सदर बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें