फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: वृंदावन में व्यापारियों का शंखनाद

विज्ञापन
अति​थियों का स्वागत करते व्यापार मंडल के पदाधिकारी। 
विज्ञापन
वृंदावन। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के तत्वावधान में छटीकरा-वृंदावन मार्ग स्थित मां ज्वाला धाम, श्रीकृष्णा आश्रम में दो दिवसीय व्यापारी शंखनाद समागम का भव्य शुभारंभ हुआ। देशभर से आए व्यापारियों, उद्यमियों और संगठन के पदाधिकारियों ने ऑनलाइन बाजार की बढ़ती चुनौतियों, स्वदेशी उत्पादों के संवर्धन और छोटे व्यापारियों के संरक्षण पर चर्चा की।
विज्ञापन


उद्घाटन मंगलवार को राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष सुनील सिंघवी, भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य तेजवीर सिंह ने ठाकुरजी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। इससे पूर्व प्रतिनिधियों ने विश्राम घाट पर मां यमुना का पूजन किया। सिंघवी ने ई-कॉमर्स कंपनियों के अनियंत्रित विस्तार पर चिंता जताई। कहा कि आज छोटे दुकानदार अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। उन्होंने सरकार से ठोस ई-कॉमर्स नीति बनाने की मांग करते हुए कहा कि छोटे व्यापारियों को समान अवसर दिए बिना खुदरा व्यापार को बचाना कठिन होगा।
व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बाबूलाल गुप्ता ने स्थानीय व्यापार, उत्पादन और पर्यटन को आर्थिक मजबूती का आधार बताया। उन्होंने बताया कि संगठन स्थानीय उत्पादों की ब्रांडिंग और निर्यात सहायता के लिए विशेष विंग गठित करेगा। सांसद तेजवीर सिंह ने युवाओं से नौकरी की बजाय उद्यमिता की ओर बढ़ने का आह्वान किया। इसके लिए संगठन द्वारा जिला स्तर पर युवा उद्यमी कार्यशालाएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन

डॉ. विशाल खुराना ने कहा कि इंस्पेक्टर राज की वापसी स्वीकार नहीं की जाएगी। कहा कि दुकानदार हाइब्रिड मॉडल अपनाएं, अपनी दुकानों को गूगल बिजनेस पर पंजीकृत करें और व्हाट्सएम जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग कर ग्राहकों तक सीधे पहुंच बनाएं। कार्यक्रम में व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुनील पांडे, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल, प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा, प्रदेश मंत्री प्रयागनाथ चतुर्वेदी, नंदकिशोर गुसाई, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें