फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: प्रोविजन स्टोर की दुकान से 35 हजार की दवा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। औषधि विभाग एवं खाद्य विभाग ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए एक प्रोविजन स्टोर की दुकान पर छापामार कार्रवाई करते हुए 35 हजार रुपये कीमत की दवाइयां बरामद की हैं। टीम ने दुकान से दो दवाइयों के नमूने भर कर जांच को भेज दिए।
विज्ञापन


बुधवार को औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने मिली शिकायत के आधार पर सौंख रोड पर हिमांशु ट्रेडर्स के यहां छापामार कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान बिना लाइसेंस के दुकान पर दवा बिक्री होती मिली। औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि जांच के दौरान दुकान से 35 हजार रुपये कीमत की दवा बरामद की गई, जिन्हें सील कर दिया। पाठक ने बताया कि दुकान से मिली दवाओं के दो नमूने भरकर जांच को भेजे गए हैं, जिनकी जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

दुकानदार के पकड़े जाने की चर्चा
कोसीकलां। नगर में बुधवार को पूरे दिन दवा विक्रेता को किसी दूसरे प्रदेश की पुलिस द्वारा पकड़े जाने की चर्चा होती रही। इस संबंध में जब थाना पुलिस से संपर्क किया तो पता चला कि हरियाणा पुलिस गोपाल बाग से एक मेडिकल स्टोर संचालक को अपने साथ ले गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें