फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के गेट नंबर एक के सामने मांस पकता पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना गोविंद नगर स्थित श्रीकृष्ण जन्मभूमि के गेट नंबर एक के पास बनी बस्ती में शुक्रवार की शाम एक ढकेल से श्रीबांकेबिहारी गो सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने मांस पकड़ लिया। संस्थान के पदाधिकारी ढकेल स्वामी और मांस को लेकर थाने पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


श्रीबांकेबिहारी गो सेवा संस्थान की राष्ट्रीय अध्यक्ष छाया गौतम ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान एरिया में मांस-मदिरा प्रतिबंधित है। इसके बाद भी जन्म स्थान के गेट के सामने बस्ती में ढकेल पर मांस पकता हुआ पाया गया है। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि गोविंद नगर थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह को सूचना मिली कि श्रीकृष्ण जन्मस्थान संस्थान के क्षेत्र में एक ढकेल पर मांस पकाया जा रहा है। मांस पकाने के आरोप में ढकेल स्वामी को हिरासत में लिया है। जहां मांस पकाया जा रहा था वह क्षेत्र मांस प्रतिबंधित है या नहीं, इसकी जानकारी नगर निगम से की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें