मथुरा के जैंत थाना क्षेत्र में स्थित एक हॉस्टल में एमबीए के छात्र ने फंदे से लटककर जान दे दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने छात्र के परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
मृतक की पहचान सत्यम प्रताप (22 वर्ष) पुत्र देवेंद्र पाल सिंह के रूप में हुई। वह वह वर्तमान में अतरौली, अलीगढ़ का रहने वाला था। पुलिस को सुबह 11 बजे सूचना मिली कि मामा हॉस्टल आझई में एक युवक ने फंदे से लटककर जान दे दी है। सूचना मिलते ही तत्काल पीआरवी 1922 और प्रभारी निरीक्षक उमेश चंद्र त्रिपाठी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे।
जांच में पता चला कि सत्यम एमबीए प्रथम वर्ष का छात्र था। सतीशचंद्र शर्मा के हॉस्टल आझई में पिछले करीब 7-8 दिनों से रह रहा था। छात्र ने रात में अपने कमरे में ओढ़ने वाली गर्म चादर का इस्तेमाल करते हुए बेड पर कुर्सी रखकर पंखे से लटककर जान दे दी। पुलिस ने फील्ड यूनिट टीम को घटनास्थल पर बुलाया। मृतक के परिजनों को भी घटना की सूचना दे दी गई है।