फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: संत समाज से हो नगर निगम का मेयर

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। धर्म रक्षा संघ की बैठक मंगलवार को श्रीमद्भागवत मंदिर में हुई। इसमें आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर चर्चा की गई। संतों-धर्माचार्यों ने पूर्व मेयर के कार्यों से असंतुष्टि व्यक्त कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। महामंडलेश्वर नवल गिरी ने कहा इस बार नगर निगम का मेयर कोई संत समाज का व्यक्ति हो।राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने कहा कि विगत 5 वर्षों में नगर निगम के जो मेयर रहे उन्होंने यमुना की सफाई, बंदरों और यहां की यातायात व्यवस्था के बारे में एक कदम भी नहीं बढ़ाया। पांच वर्ष में तीनों समस्याओं ने विकराल रूप लिया। महंत मोहिनी बिहारी शरण ने कहा कि संतों और जनता को हर चुनाव में झूठे आश्वासन दिए जाते हैं यह उचित नहीं है। महंत डॉ.आदित्यानंद महाराज ने मेयर पद का प्रत्याशी वृंदावन से होना चाहिए जो उनकी समस्याओं का निराकरण करा सके।
विज्ञापन

आचार्य बद्रीश महाराज ने कहा कि 5 सालों में समस्याओं को सुना तक नहीं गया। चतु: सम्प्रदाय के महंत फूलडोल बिहारी महाराज ने कहा कि वृंदावन की समस्याओं का समाधान जनता एवं संतों से जुड़ा व्यक्ति ही कर सकता है। बैठक में श्रीदास प्रजापति, रामविलास चतुर्वेदी, महामंडलेश्वर स्वामी कृष्णानंद महाराज, महंत दशरथ दास, महंत जगन्नाथ दास अधिकारी, संत कृष्णा स्वामी, योगी मधुर आनंद गिरी, जितेंद्र शास्त्री, महंत नारायण दास, महंत कृपा कांक्षी दास, रामदास आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें