फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: शिव भक्तों के लिए बिछाई मेट, ठहराव स्थल बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन। मंगलवार को श्रावण मास की शिवरात्रि है। इस दिन बड़ी संख्या में कांवड़ियां शिव मंदिरों में जलाभिषेक करने उमड़ेंगे। इसके लिए नगर निगम ने कांवड़ियों के लिए खास इंतजाम किए हैं। कांवड़ियों के ठहरने और कावड़ों को सुरक्षित रखने से लेकर मंदिर में भक्तों को जलहरि के कांच पैरों में न चुभें और सहज दर्शन और जलाभिषेक हो सके इसके प्रबंधन किए हैं।
विज्ञापन

नगर के गोपेश्वर महादेव मंदिर में बड़ी संख्या में लोग जलाभिषेक करेंगे। इसे लेकर नगर निगम द्वारा खास तैयारी की जा रही है। निगम की टीम ने पानी गांव पुल के समीप नगर निगम की पार्किंग की खाली जमीन पर ठहराव स्थल बनाया है। दूसरा ठहराव स्थल सुदामा कुटी के समीप बनाया गया है। इसमें सौ से अधिक शिव भक्त ठहर सकते हैं। उनके विश्राम के लिए गद्दे, कुर्सी, पीने का पानी, मोबाइल शौचालय लगाया गया है। कांवड़ के लिए स्टैंड भी बनाए गए हैं। सुदामा कुटी से लेकर गोपेश्वर महादेव मंदिर के पहुंच मार्ग पर रेलिंग लगाई गई है। मंदिर मार्ग पर वाहनों के संचालन पर प्रतिबंध रहेगा। कांच की जलहरी के लिए प्लास्टिक के ड्रम रखे गए हैं। वहीं मंदिर परिसर में मैट बिछाया गया है। नगर आयुक्त ओजस्वी राज ने बताया कि शिव भक्त और कावड़ियों को किसी तरह की असुविधा न हो इसके लिए खास इंतजाम किए गए हैं।

सोमवार को रही शिवालयों में भीड़
सोमवार को वृंदावन के शिवालयों में भीड़ रही। वृंदावन में वनखंडी महादेव, गोपेश्वर मंदिर, टालेश्वर महादेव मंदिरों पर सुबह से ही शिवभक्त पहुंचे और जलाभिषेक किया। सुबह से मंदिर में हर हर महादेव के जयकारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें