वृंदावन। कार्तिक मास में ठाकुरजी के विशेष उत्सव मनाए जाते हैं। इसमें अन्नकूट महोत्सव का अपना ही महत्व है। मंगलवार को परिक्रमा मार्ग स्थित छत्तीसगढ़ वाली कुंज में ठाकुर मथुरामल्ल महाराज अन्नकूट महोत्सव का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया।
छत्तीसगढ़ कुंज के महंत आचार्य रामचंद्र दास महाराज ने बताया कि हर साल की तरह इस वर्ष भी ठाकुरजी महाराज का अन्नकूट महोत्सव गोपी कृष्ण दास महाराज के सानिध्य में धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इस महोत्सव में ठाकुरजी को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया है। इसी क्रम में ब्रज के सुप्रसिद्ध संत महंतों ने ठाकुरजी की प्रसादी ग्रहण की। इस दौरान मुख्य रूप से मलूक पीठाधीश्वर आचार्य राजेंद्र दास महाराज, पीपा द्वाराचार्य बलराम दास बाबा, सुदामा कुटी के महंत अमर दास महाराज, सिंहपौर हनुमान मंदिर के महंत सुंदर दास महाराज, मदन मोहन दास, डब्बू और लखन के साथ-साथ बड़ी संख्या में संत महंत मौजूद रहे।संवाद