फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवकों ने ऑटो चालक पर की फायरिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। सवारियों के इंतजार में गोपाल बाग पर खड़े एक ऑटो चालक से दो युवकों ने गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने दो युवकों हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

एक युवक ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, जिसे बाद में पकड़ लिया।
गोपालबाग लॉर्ड कृष्णा कॉलोनी निवासी वीरेंद्र ऑटो चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है। शुक्रवार रात 8 बजे सवारियों के इंतजार में वह शाहपुर रोड गोपालबाग पर खड़ा था। आरोप है कि इसी दौरान नगला गोपालबाग निवासी चंचल, राधाकृष्ण कॉलोनी निवासी जीतू वहां आए और गाली-गलौज करने लगे।
विरोध करने पर युवकों ने तमंचा से फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली मिस हो गई, जिससे वह बच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया। पुलिस दोनों को लेकर थाना पहुंची, तभी आरोपी चंचल पुलिसकर्मियों को धक्का देे भागने लगा।
विज्ञापन

पुलिस कर्मियों ने शेरगढ़ तिराहे के समीप से पकड़ लिया। पुलिस ने चंचल के कब्जे से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए हैं। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें