फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क हादसे में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा-राया रोड स्थित दीवानाकलां फाटक के पास शनिवार की देर रात को कैंटर ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जमुनापार पुलिस ने शव को कब्जे में लिया।
विज्ञापन

थाना राया के गांव बीलखलुआ निवासी प्रीतम सिंह (29) पुत्र जोगेंद्र सिंह रात लगभग 12:30 बजे जमुनापार थाना के लक्ष्मीनगर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेकर अपनी बाइक से गांव की ओर जा रहा था, तभी अज्ञात वाहन से उसकी बाइक टकरा गई।
गंभीर अवस्था में प्रीतम को जिला अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकाें ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पीछे दूसरी बाइक से आ रहे हरिओम पुत्र गीतम सिंह निवासी गुड़ेरा राया ने घटना की सूचना पुलिस और परिजनों को दी, जिससे घटना के बारे में पता चल सका। बताते हैं कि यह बाइक पर मृतक के पीछे-पीछे इसी शादी समारोह में भाग लेकर लौट रहा था। प्रभारी निरीक्षक शशिप्रकाश शर्मा ने बताया कि युवक की मौत की तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें