फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सीएम का पुतला फूंकने के प्रयास में युवक कांग्रेसी लिए हिरासत में, छोड़े

विज्ञापन
मथुरा। कांग्रेस के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष यतींद्र मुकद्दम और अन्य कांग्रेसियों को ले जाती पुलिस? - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
मथुरा। नोएडा में किसान आंदोलन के दौरान गिरफ्तार प्रदेश युवक कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव की रिहाई के लिए युवक कांग्रेसियों ने बुधवार को स्टेट बैंक चौराहे पर सीएम योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंकने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस कांग्रेसियों को हिरासत में लेकर थाने ले गई, जहां बाद में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर कांग्रेसी प्रदेश उपाध्यक्ष यतेंद्र मुकद्दम और जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण ठाकुर के नेतृत्व में सीएम का पुतला फूंकने के लिए स्टेट बैंक चौराहे पर एकत्रित हुए। इसी दौरान थाना सदर बाजार पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। प्रदेश उपाध्यक्ष ने बताया कि नोएडा में अपनी मांगों को लेकर चल रहे किसान आंदोलन में प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष ओमवीर यादव पिछले 7 दिनों से सैकड़ों किसान भाइयों के साथ गौतम बुद्धनगर जेल में बंद हैं। जिन्हें तत्काल रिहा किया जाए।
जिलाध्यक्ष प्रवीण ठाकुर ने कहा कि युवाओं की किसानों की आवाज को दबाने का काम प्रदेश सरकार के इशारे पर पुलिस द्वारा किया जा रहा है। महानगर अध्यक्ष राहुल चतुर्वेदी, अजय मेहरा वाल्मीकि, हरजीत सरदार, जिलाध्यक्ष भगवान सिंह वर्मा, महानगर अध्यक्ष एम एम शर्मा, अब्दुल जब्बार, मालिक अरोड़ा, रितेश पाठक, दुर्गेश बघेल, यथार्थ यादव चांद पहलवान, अभिमन्यु ठाकुर, अभिषेक चतुर्वेदी, सचिन चतुर्वेदी आदि भी सूचना पर थाना सदर बाजार पहुंच गए, जहां बात में सभी को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें