फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: युवक कांग्रेस ने फूंका ब्रजभूषण का पुतला

विज्ञापन
यूथ कांग्रेस एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में बीएसए कॉलेज के समीप बृजभूषण शरण सिंह का प्रत? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। युवक कांग्रेस और नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया(एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रज भूषण शरण सिंह का बीएसए महाविद्यालय के पास प्रतीकात्मक पुतला फूंका। ये सभी महिला पहलवानों की ओर से अध्यक्ष पर यौन शोषण संबंधी आरोप लगने से नाराज हैं।
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस प्रवीण ठाकुर ने बताया कि बृजभूषण केसरगंज से सांसद हैं और भाजपा के बाहुबली नेता हैं। इसी कारण उन पर इतने गंभीर आरोप लगने के बाद भी सरकार उनसे इस्तीफा मांगने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। अगर बृजभूषण का इस्तीफा सरकार ने नहीं लिया तो यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ता सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेंगे।
प्रदेश सचिव मुकेश धनगर ने बताया कि भाजपा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देती है पर उन्हीं की सरकार में यह सब अत्याचार बेटियों पर हो रहे हैं।
जिला अध्यक्ष एनएसयूआई हरीश पचौरी ने बताया कि विनेश फोगाट जैसी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी जिन्होंने हमारे देश का हमेशा मान बढ़ाया है। आज वह बहनें हमारी दिल्ली के जंतर मंतर पर बैठी हैं पर एक गूंगी बहरी सरकार उनके लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है।
विज्ञापन

इस मौके पूर्व जिला अध्यक्ष एनएसयूआई अजय कुमार, परदीप पंडित , काषान रिजवी, केपी ठाकुर, राधे चौधरी मुस्लिम कुरैशी, आबाद मोहम्मद, अभिमन्यु ठाकुर, शैलू चौधरी, हरजीत अरोड़ा, प्रदीप सागर, अजय कुमार शिशुपाल चौधरी, अभिमन्यु तोमर, बृजभूषण, अनिल गोस्वामी, मनु यादव, आर्यन, रमन, मयंक, दीपक, उदय राहुल चौधरी, सचिन चौधरी, नवीन, अनिल, अक्षय, धर्मेंद्र आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें