फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: विघ्नहर्ता गणेश का श्रद्धाभाव से किया पूजन-अर्चन

विज्ञापन
गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रसिद्ध मोटे गणेश मंदिर में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। धर्म नगरी में शुक्रवार को गणेश उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया गया। विघ्नहर्ता भगवान श्रीगणेश की पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

मथुरा मार्ग जयसिंहपुरा गणेश टीला स्थित सिद्घि विनायक मंदिर में मध्याह्न 12 बजे गणेशजी का महाभिषेक किया गया। मंदिर के पुजारी देवकीनंदन चतुर्वेदी के सानिध्य में सेवायतों ने भगवान गणेशजी का पंचामृत अभिषेक किया। सायंकाल भव्य फूलबंगला के दर्शन हुए। इसके बाद भजन संध्या में कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। अठखंभा स्थित मोटा गणेश मंदिर में गणेश जयंती के अवसर पर प्रात: काल अभिषेक एवं श्रद्धालुओं द्वारा पूजन के साथ ही आरती का आयोजन किया गया।
गणेश चतुर्थी के अवसर पर अठखंभा स्थित श्री मोटा गणेश मंदिर में प्रात: 5 बजे से श्री गणेश जी के विग्रह का पंचामृत अभिषेक हुआ। इसके बाद 7 बजे से दर्शनार्थियों द्वारा गणेश जी का पूजन किया। शाम को 5 बजे भव्य फूलबंगला और छप्पन भोग का हुआ। तत्पश्चात रात्रि 8:30 बजे गणेश जी की महाआरती के दर्शन हुए।
विज्ञापन

श्याम सुंदर शर्मा, सचिव श्रीगोपाल वशिष्ठ, आय-व्यय निरीक्षक सतीश गोस्वामी एडवोकेट, बृज बिहारी शर्मा, किशन लाल शर्मा, महेश शर्मा, हिमालय शर्मा, राम कुमार शर्मा, कन्हैया लाल, अजीत कुमार, विपिन मुखिया, पंडित भरत शर्मा, मनीष शर्मा आदि उपस्थित थे। इधर, श्री गणपति सेवा समिति के तत्वावधान में तीन दिवसीय 12वें गणपति उत्सव का शुभारंभ लोई बाजार स्थित गोविंद बाग में किया गया। समिति अध्यक्ष व पार्षद वैभव अग्रवाल ने बताया कि कोविड के दृष्टिगत सूक्ष्म स्तर पर आयोजन किया जा रहा है।
विज्ञापन

उत्सव के प्रथम दिन गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणपति की प्राण प्रतिष्ठा की गई। समाजसेवी विपिन मुकुटवालों द्वारा प्रसाद वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। शाम को महाआरती का आयोजन किया गया। बृजमोहन विजय, कमल किशोर गुप्ता, विवेक अग्रवाल, गौरव शर्मा, हरिमोहन रामायणी, मेघश्याम गौतम, गिरधर शर्मा, विनय अग्रवाल, कुशल अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें