फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सपा चुनाव कार्यालय पर पूर्व मंत्री राम आसरे विश्वकर्मा के सामने भिड़े कार्यकर्ता, लाठी-डंड़े चले, फायरिंग

Wed, 02 Feb 2022 10:36 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राम आसरे विश्वकर्मा कृष्णा नगर स्थित चुनाव कार्यालय पर आए हुए थे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान भोजन में पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे़ चलने लगे, यहां तक कि हवाई फायरिंग की आवाज गूंजने लगीं।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी के मथुरा कार्यालय पर भिड़े कार्यकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व मंत्री रामआसरे विश्वकर्मा की मौजूदगी में बुधवार को सपा चुनाव कार्यालय पर कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर लाठी-डंडे चलने लगे और फायरिंग भी हो गई। इससे कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। किसी तरह से मामले को शांत किया गया।

विज्ञापन


मथुरा विधानसभा क्षेत्र से सपा के उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल का प्रचार करने के लिए बुधवार को पूर्व मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता राम आसरे विश्वकर्मा कृष्णा नगर स्थित चुनाव कार्यालय पर आए हुए थे। यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी। इसी दौरान भोजन में पार्टी के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। जमकर मारपीट होने लगी। लाठी-डंडे़ चलने लगे, यहां तक कि हवाई फायरिंग की आवाज गूंजने लगीं।
चुनाव कार्यालय परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद जिलाध्यक्ष लोकमणि कांत जादौन, पूर्व अध्यक्ष तनवीर अहमद, महिला जिलाध्यक्ष साधना शर्मा, गुड्डू खान, मुन्ना मलिक, अरुण दीक्षित, रवि यादव और खुद पार्टी उम्मीदवार देवेंद्र अग्रवाल ने किसी तरह मामला संभाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने गोलीबारी से किया इनकार

जिलाध्यक्ष लोकमणिकांत जादौन का कहना है कि कुछ बाहरी लोग शराब के नशे में आ गए थे और भोजन के दौरान उन्होंने उपद्रव की कोशिश की। लेकिन, किसी प्रकार की मारपीट, फायरिंग की घटना नहीं हुई है। एसपी सिटी एमपी सिंह ने बताया कि सूचना पर चौकी प्रभारी योगेश नागर को भेजा गया था। वहां पर फायरिंग या उपद्रव की किसी ने शिकायत नहीं की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें