फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: एक्सप्रेसवे पर हादसे में महिला की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
नौहझील (मथुरा)। यमुना एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह नोएडा से आगरा की ओर आ रही बाइक का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित बाइक फिसल गई। इस पर बैठे महिला सहित तीन लोग घायल हो गए। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन

आगरा के थाना बाह के गांव बमरौली निवासी धर्मेंद्र मां सुधा देवी और साथी अनिल कुमार के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से नोएडा से यमुना एक्सप्रेसवे पर होकर आगरा की ओर आ रहे थे। थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 64 के निकट अचानक टायर फटने से अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकरा कर सड़क पर गिर गई। महिला सहित तीनों लोग घायल हो गए। पुलिस व एक्सप्रेसवे कर्मी मौके पर पहुंच गए। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया। उपचार के दौरान महिला सुधा देवी (45) की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें