फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कदंब की खुशबू से महकेगा मथुरा-वृंदावन मार्ग

Sun, 06 Aug 2023 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। अब मंदिरों की नगरी में प्रवेश करने से पहले ही श्रद्धालुओं को कृष्णकालीन वृंदावन का अहसास होगा। मथुरा-वृंदावन मार्ग पर शनिवार को कदंब के 400 पौधे रोपकर इसे कदंब पथ नाम दिया गया है। आईटीआई कॉलेज के निकट उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्र एवं डीएम पुलकित खरे ने संतों की मौजूदगी में इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


डीएम पुलकित खरे ने कदंब के 7 पौधे और उनकी सुरक्षा के लिए ट्रीगार्ड लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की। इसके बाद मसानी चौराहे से लेकर वृंदावन के रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम तक फोरलेन के दोनों ओर 400 पौधे लगाए गए। प्रत्येक पौधे पर ट्री- गार्ड लगाया गया। इसी के साथ इस मार्ग का नाम कदंब पथ रखा गया। सभी पौधे लोक निर्माण विभाग द्वार लगाए गए, जबकि ट्री गार्ड मथुरा-वृंदावन नगर निगम द्वारा सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए हैं।

इन पौधों को संरक्षित करने का कार्य वन विभाग द्वारा किया जाएगा। प्रतिवर्ष करोड़ों श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन आते हैं। फोरलेन के दोनों लगे 400 कदंब के पौधों से उन्हें कृष्णकालीन ब्रज का अहसास होगा। इस मार्ग पर कदंब पथ की शिलापट्टिका लगाई गई है, ताकि श्रद्धालु इसके बारे में जान सकें। डीएम पुलकित खरे ने कहा कि कदंब के वृक्ष की पौराणिक आस्था है, कदंब भगवान कृष्ण का प्रिय वृक्ष है। इसकी खुशबू वातावरण को सुगंधित भी करती है।
विज्ञापन


उन्होंने वन विभाग को नियमित रूप से पौधों को पानी देने और इनकी देखरेख करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर साध्वी ऋतंभरा, महंत फूलडोल महाराज, संत फलाहरी बाबा, महामंडलेश्वर नवल गिरी महाराज, अपर नगर आयुक्त क्रान्ति शेखर सिंह, डीएफओ रजनीकांत मित्तल, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण अजय वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें