फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनने के साथ ही उखड़ने लगी मथुरा-वृंदावन रोड

विज्ञापन
बिरला मंदिर के पास घटिया सामान से बनाई गई सड़क। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
मथुरा। विकास योजनाओं में किस कदर लूट मची है, इसका जीता जागता उदाहरण शहर का मथुरा-वृंदावन रोड है। सड़क बनने के साथ ही न केवल उखड़ने लगी है, बल्कि पूर्व की स्थिति से भी बदतर हो गई है। इसी के साथ निर्माण कार्य पर भी अंगुली उठने लगी है। सड़क निर्माण की जांच और कार्रवाई की मांग भी हो रही है।
विज्ञापन

पिछले लगभग सात माह से मथुरा-वृंदावन रोड पर चल रहे सीवर कार्य के कारण यह सड़क खोद दी गई। लोग इस मार्ग पर हिचकोले खाते रहे। अब जाकर सड़क का निर्माण कार्य शुरू किया गया। पीएवी पॉलीटेक्निक से लेकर बिरला मंदिर तक दो दिन पूर्व डामर की सड़क का निर्माण किया गया। सड़क की हालत बनने के बाद भी नहीं सुधरी है। पहले गड्ढों के चलते इस सड़क पर निकलने वाले परेशान थे। अब नई बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने लगी है इससे लोग परेशान हैं। हालात खराब हो गई हैं। गड्ढों को छुपाने के लिए ठेकेदार ने रेत डलवा दिया है। इससे मार्ग पर धूल उड़ने से परेशानी हो रही है।
मथुरा-वृंदावन मार्ग का निर्माण शीघ्र कराने के निर्देश दिए गए थे, जिससे लोगों की परेशानी का समाधान शीघ्र हो सके। निर्माण में मानकों का भी ध्यान रखा जाएगा, यदि कहीं शिकायत है तो उसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सर्वज्ञराम मिश्र, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें