फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami : मथुरा में आज जन्म लेंगे नंदलाल, जश्न में डूबा ब्रज, लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी

Thu, 07 Sep 2023 02:57 AM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

लल्ला के स्वागत के लिए कान्हा की नगरी सज गई है। जन्मोत्सव में शामिल होने के लिए यहां श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर पुलिस, पीएसी के साथ आरएएफ को तैनात किया गया है।  
विज्ञापन
Janmashtami 2023: लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी, झिलमिल रोशनी से जगमगाती जन्मस्थली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लल्ला के स्वागत के लिए मथुरा-वृंदावन दुल्हन की तरह सज गया है। जन्मोत्सव के साक्षी बनने के लिए बुधवार से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी है। मथुरा-वृंदावन के प्रमुख मंदिरों में 7 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे कान्हा का जन्म होगा। मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं। 

विज्ञापन


श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर भीड़ को नियंत्रित करने के लिए यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। मथुरा-वृंदावन को 6 सेक्टर और 33 जोन में बांटते हुए मजिस्ट्रेट तैनात कर दिए हैं। सुरक्षा के लिए पुलिस के अलावा पीएसी, आरएएफ को तैनात कर दिया गया है।

यह भी पढ़ेंः- श्रीकृष्ण जन्माष्टमी: मथुरा-वृंदावन के कई इलाकों में वाहन प्रतिबंधित, आने से पहले देख लें रूट प्लान
विज्ञापन




यह भी पढ़ेंः- Janmashtami 2023: मथुरा के लिए छह जोड़ी मेला स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू, देखें कहां से मिलेगी कौन सी ट्रेन?

श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर मुख्य आयोजन शुरू हो गए हैं। उधर, मथुरा आने वाली एसी-स्लीपर बसों, ट्रेनों में आरक्षित टिकट नहीं मिल रहे हैं। रोडवेज ने भीड़ को ध्यान में रखते हुए विभिन्न मार्गों पर संचालित करीब 150 बसों के फेरे बढ़ा दिए हैं।

Trending Videos

Janmashtami 2023: लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी, झिलमिल रोशनी से सजा बांके बिहारी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
खुफिया एजेंसियों ने इस बार करीब 80 लाख लोगों के आने की संभावना जताई है। इसके मद्देनजर प्रशासनिक मशीनरी अलर्ट है। वृंदावन, गोवर्धन, बरसाना, गोकुल स्थित सभी गेस्ट हाउस, आश्रम, होटल में कमरे बुक हो गए हैं। किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो इसके लिए पर्यटन हेल्पलाइन नंबर 18601801508 जारी कर किया गया है। 
विज्ञापन

Janmashtami 2023: लल्ला के स्वागत में सजी कान्हा की नगरी, झिलमिल रोशनी से जगमगाता प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारियां मथुरा और वृंदावन में तेजी से शुरू हो गई हैं। यहां तारीखों को लेकर असमंजस की जो स्थिती बनी हुई थी, वो भी खत्म हो गई है। मथुरा जन्मभूमि और बांके बिहारी मंदिर पर एक ही दिन यानि 7 सितंबर को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें