फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में बनी पोशाक पहनेंगे बांकेबिहारी: मथुरा के कैदियों ने सात दिन में बनाई, मंदिर लेकर पहुंचे कारागार मंत्री

Wed, 06 Sep 2023 11:20 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, वृंदावन (मथुरा)

सार

कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की अनुमति होने पर मथुरा कारागार के आठ बंदियों ने एक सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के लिए पोशाक तैयार की है।
विज्ञापन
पोशाक लेकर पहुंचे कारागार मंत्री - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश के कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति बुधवार शाम मथुरा जेल के बंदियों द्वारा बनाई गई श्रीबांकेबिहारी की पोशाक लेकर मंदिर पहुंचे। यहां पोशाक ठाकुरजी को अर्पित कर दर्शन और पूजन किया। सेवायत गोपी गोस्वामी एवं दिनेश गोस्वामी ने पूजा कराई।

विज्ञापन

इस दौरान कारागार मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि बांकेबिहारी मंदिर प्रबंधन की अनुमति होने पर मथुरा कारागार के आठ बंदियों ने एक सप्ताह में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व पर आराध्य बांकेबिहारी के लिए पोशाक तैयार की है। यदि मथुरा के बंदियों द्वारा बनाई गई पोशाक बांकेबिहारी धारण करते हैं तो यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। 
विज्ञापन

इससे पहले सेवायत गोपी गोस्वामी की गद्दी पर जेल अधीक्षक ब्रजेश कुमार ने कारागार मंत्री को बांकेबिहारी की पोशाक दी। सेवायत ने कहा कि भगवान कृष्ण का जन्म कारागार में हुआ और आज पोशाक भी कारागार से आई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें