फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुष्प पंखुड़ियों के बीच विराजे गिरिराज प्रभु

विज्ञापन
पुष्प पंखुड़ियों के बीच विराजे गिरिराज प्रभु। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर में गिरिराज प्रभु का हीरा माणिक चंदन लेप से अलौकिक शृंगार कर विभिन्न पुष्पों की पंखुड़ियों से जगमोहन (मंदिर) परिसर को सजाया गया। कोविड महामारी के चलते मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के प्रवेश पर प्रशासन ने रोक लगा दी है। शनिवार को पुष्प पंखुड़ियों के बीच विराजे गिरिराज प्रभु के दर्शन सोशल मीडिया फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से हुए।
विज्ञापन

गिरिराज मुकुट मुखारबिंद मंदिर के सेवायत पुजारियों ने गिरिराज प्रभु का चंदन लेप, हीरा, माणिक, पन्ना से जड़ा स्वर्ण मुकुट स्वेत वस्त्र धारण करा अलौकिक शृंगार किया। श्रद्धालु भक्तों को आराध्य प्रभु के दर्शन मंदिर सेवायत सोशल मीडिया, फेसबुक, व्हाट्सएप ग्रुपों के माध्यम से करा रहे हैं। मनोज लंबरदार ने बताया कि कोरोना महामारी के चलते प्रशासन ने मंदिर में श्रद्धालु भक्तों के प्रवेश पर पाबंदी लगा रखी है।
संजय शर्मा ने बताया कि मंदिर कमेटी व्यवस्थाओं को संभाल रही है। कमेटी द्वारा शनिवार को आराध्य प्रभु का भव्य शृंगार कर फूलबंगला सजाकर सोशल मीडिया के माध्यम से भक्तों को आराध्य गिरिराज प्रभु के दर्शन कराए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें