फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: डीपीआरओ के सामने ग्राम सचिव ने प्रधान प्रतिनिधि पर लगाए आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। करीब 13 लाख की राशि बिना किसी काम किए निकाले जाने की खबर अमर उजाला में प्रकाशित होने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों में खलबली मच गई। सीडीओ के निर्देश के बाद डीपीआरओ गांव फेंचरी पहुंचीं तो उनके सामने ही महिला ग्राम सचिव ने प्रधान प्रतिनिधि पर गंभीर आरोप लगा डाले। सूचना पर पुलिस भी पहुंची लेकिन आरोप गलत निकले। डीपीआरओ को जांच में धरातल पर काम नहीं मिले। वह जल्द ही इसकी जांच पूरी करके देंगी।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान फेंचरी रजनी सिरोही ने ग्राम सचिव नीरज पर आरोप लगाए थे कि उनके द्वारा उस दौरान जब ग्राम प्रधान कोई नहीं था और चुनाव चल रहा था। करीब 13 लाख से अधिक की धनराशि खातों से ग्राम के विकास के नाम पर निकाली परंतु एक भी काम नहीं किया। अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए सीडीओ डॉ. नितिन गौड़ के निर्देश पर डीपीआरओ किरन चौधरी गांव फेंचरी पहुंचीं।
जांच की भनक लगते ही ग्राम सचिव ने गांव में कुछ काम कराने चाहे। जिसे ग्रामीणों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर ग्राम सचिव ने ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ब्रजवीर सिंह सिरोही पर कई गंभीर आरोप लगा दिए और पुलिस को भी सूचना कर दी सूचना पर पुलिस तक पहुंच गई परंतु डीपीआरओ तथा एडीओ पंचायत द्वारा किसी विवाद की पुष्टि न करने पर पुलिस वापस लौट गई।
विज्ञापन

डीपीआरओ ने बताया कि कुछ विवाद हुआ था बाद में वह शांत हो गया। वह अपनी जांच रिपोर्ट जल्द ही देंगी। वहीं प्रधान प्रतिनिधि ब्रजवीर सिंह सिरोही ने बताया कि वह एक भी पैसे का भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे।
गांव तोष में शिकायत पर पहुंचीं डीपीआरओ
गांव तोष में भी इसी प्रकार की आर्थिक अनियमितता की जांच के लिए डीपीआरओ पहुंचीं। उनके द्वारा तोष के ग्राम प्रधान की मौजूदगी में जांच की। वहीं गांव में मौजूद आंबेडकर पार्क में अंबेडकर प्रतिमा लगाने का आश्वासन दिया और वहां पर बैडमिंटन कोर्ट भी बनाने के लिए निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें