फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वैश्य एकता परिषद राजनीतिक जन चेतना यात्रा निकालेगी: डॉ. सुमंत

विज्ञापन
मथुरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर सुमंत गुप्ता आगामी कार्यक्रम क? - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुमंत गुप्ता ने कहा कि राष्ट्र के विकास में राजस्व का योगदान करने वाले वैश्य समाज का आज राजनीतिक क्षेत्र में उपेक्षा एवं उत्पीड़न हो रहा है। कहा कि इसके लिए परिषद राजनीतिक जन चेतना यात्रा निकालेगी।
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने शुक्रवार को स्थानीय होटल में पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के 403 विधानसभा क्षेत्रों में 106 विधानसभा क्षेत्र वैश्य बहुल क्षेत्र हैं लेकिन राजनीतिक पार्टियां वैश्य समाज को दरकिनार कर उन क्षेत्रों में और लोगों को प्रत्याशी बनाकर उतारती हैं। अब परिषद ने निर्णय लिया है 5 दिसंबर से मैनपुरी से राजनीतिक जन चेतना यात्रा का शुरू की जाएगी।
यात्रा 106 विधानसभा क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए 9 जनवरी को मथुरा में समापन करेगी। इस यात्रा के माध्यम से वैश्य समाज को जागृत एवं सभी राजनीतिक पार्टियों को एक संदेश देने का कार्य करेगी।
विज्ञापन

प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन अग्रवाल ने कहा कि ऑनलाइन व्यापार को बंद किया जाए, जिससे व्यापार मजबूत हो सके। प्रदेश प्रधान महासचिव अमित वार्ष्णेय ने कहा जीएसटी प्रणाली में पेनल्टी के साथ-साथ सजा का जो प्रावधान है वह समाप्त किया जाए। राष्ट्रीय युवा प्रधान महासचिव लोकेश वार्ष्णेय, जिलाध्यक्ष अशोक खंडेलवाल, जिला महामंत्री ऋषि गुप्ता, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री हरिओम अग्रवाल, मुकेश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष अभिषेक जैन, पायल सिंघल, मोहित अग्रवाल, मीडिया प्रभारी प्रदेश मंत्री महेश वार्ष्णेय, विशाल गुप्ता, अनुराग सिंघल, नीलम अग्रवाल, संगीता गोदानी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें