फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
राधाकुंड (मथुरा)। राधाकुंड-कुंजेरा मार्ग पर सड़क निर्माण में ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने पहुंचकर विरोध-प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

ज्ञात रहे इस मार्ग का 24 लाख रुपये की राशि से नवीनीकरण का कार्य कराया जा रहा। ठेकेदार द्वारा घटिया सामग्री लगाने से सड़क बनने के दो दिन बाद ही उखड़ गई। इसका ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया। प्रशासन से सड़क निर्माण में मानक के अनुसार सामग्री लगवाने की मांग की। चार किमी लंबा यह मार्ग पिछले 10 वर्ष से जर्जर था। जैसे-तैसे सड़क निर्माण कार्य कराने को 24 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि ठेकेदार घटिया सामग्री लगा रहा है। सड़क बनने के साथ ही उखड़ रही है। प्रधान देवी सिंह, पूर्व प्रधान काली चरन, मोहन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीणों ने विरोध करते हुए काम बंद करा दिया।
प्रधान देवी सिंह, मोहन सिंह ने बताया कि सड़क बनने के दो दिन बाद ही उखड़ गई। काम रुकवा दिया है। विधायक कारिंदा सिंह को इससे अवगत करा दिया है। ठेकेदार अनिल कुमार से बात की गई तो उन्होंने लेवर की लापरवाही बताते हुए उखड़ी सड़क को पुन: बनवाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर राधे सिंह, पप्पा ठाकुर, नरेंद्र डॉक्टर, महावो ठाकुर, डॉ. रामबाबू आदि ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें