फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिले में १५२ केंद्रों पर होगी यूपी बोर्ड परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज ने यूपी बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जनपद में १५२ केंद्रों पर बोर्ड की परीक्षा होंगी। इसके लिए हाईस्कूल और इंटर के ७६ हजार ६५३ छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव और होली के उत्सव खत्म होने के बाद उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते दिवस परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया। इसके मुताबिक २४ मार्च से शुरू हो रही परीक्षाएं १२ अप्रैल तक चलेंगी। यह परीक्षाएं दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।
इसमें प्रथम पाली के तहत सुबह ८ बजे से ११.१५ बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम ५.१५ बजे तक होगी। जनपद में हाईस्कूल और इंटर के लिए १५२ परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल के ४२ हजार ९४४ छात्र-छात्राएं और इंटर के ३३ हजार ७०९ छात्र-छात्राएं परीक्षा के लिए पंजीकृत किए गए हैं। हालांकि जनपद में केंद्र निर्धारण के अलावा बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां अभी शुरू नहीं हुई हैं।
विज्ञापन

मतगणना की प्रक्रिया पूरी होने के बाद होली के दौरान ही परीक्षा की व्यवस्थाएं की जाएंगी। डीआईओएस डॉ राजेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि बोर्ड का आदेश मिलने के बाद परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो गई हैं। कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक बनाने का काम शुरू किया जा रहा है। मजिस्ट्रेट की निगरानी भी जल्द प्रशासनिक स्तर पर की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें