बरातियों की मौत के बाद हंगामा करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
गांव बिजौली में बारात चढ़ रही थी तभी नौहझील-मांट मार्ग पर मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने सड़क किनारे खड़े दो बरातियों को बाइक सहित रौंद दिया, जिससे दोनों व्यक्तियों की मौके पर मौत हो गई और ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया गया है कि शेरगढ़ के सियारा से बिजौली में बरात में ही दोनों व्यक्ति आए थे।
मंगलवार को गांव बिजौली के रहने वाले कुंदन सिंह की बेटी की शादी थी। रात में बरात चढ़ाई कार्यक्रम चल रहा था, जब दो बराती बाबू पुत्र अमर सिंह एवं राकेश कुमार पुत्र टीकम निवासी सियारा थाना शेरगढ़ सड़क किनारे खड़े हुए थे। तभी मांट की तरफ से आ रहे ट्रैक्टर ट्रॉली ने बाइक सहित दोनों बरातियों को रौंद दिया, जिससे दोनों की मौके पर मौत हो गई वही अन्य एक अज्ञात व्यक्ति भी घायल हो गया।