छाता (मथुरा)। छाता पुलिस ने हाईवे पर कार छीनने के मुकदमे में वांछित चल रहे 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर चालान किया है।
ज्ञात रहे 5 अप्रैल-2021 को हाईवे पर फरीदाबाद के एक किराना व्यवसायी मदन मोहन की कार को छह अज्ञात बदमाशों ने अकबरपुर ओवरब्रिज पर उस समय तमंचे दिखाकर छीन लिया था, जब वह परिवार के साथ सरमथुरा धौलपुर से वापस फरीदाबाद जा रहे थे।
पीड़ित ने थाना छाता में छह अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। छाता पुलिस ने शुक्रवार को वांछित 10 हजार रुपये के इनामी बदमाश लव निवासी लीखी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को सैंमरी पुल के नीचे से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक रवि त्यागी, एसआई सुरेंद्र सिंह भाटी, राहुल बालियान आदि शामिल थे।