फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: सड़क दुर्घटनाओं में दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
टैंटीगांव (मथुरा)। नौहझील-राया मार्ग पर अलग-अलग दो स्थानों पर हुए हादसे में पूर्व प्रधानाचार्य सहित दो लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन

कस्बा सुरीर निवासी तथा श्रीराम जमुना प्रसाद इंटर कॉलेज सुरीर के पूर्व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश गुप्ता (80) सोमवार की सुबह पांच बजे घर से प्रतिदिन की तरह घूमने के लिए जा रहे थे। सुरीर-नौहझील मार्ग पर पेट्रोल पंप के निकट नौहझील की तरफ से तेजगति से आ रहे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अन्य साथियों की सूचना पर पहुंचे परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

दूसरी घटना टैंटीगांव मांट रोड पर यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास टैंटीगांव के समीप हुई। दामोदर (48) निवासी टैंटीगांव रविवार की देर शाम बाइक से काम से सरकोरिया जा रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे अंडरपास पुल टैंटीगांव से आगे पहुंचा ही था कि सामने से आ रहे वाहन की लाइट से चकाचौंध होने से सड़क पर खराब खड़ी ट्रॉली में बाइक घुस गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने दम तोड़ दिया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह परमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें