फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोसी में लगेगा दो दिवसीय पशु मेला, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
कोसीकलां में पशु मेले की तैयारियों का जायजा लेते पशुपालन विभाग के अधिकारियों के साथ नरदेव चौधरी? - फोटो : KOSI
विज्ञापन
कोसीकलां (मथुरा)। दो दिवसीय कृषि एवं पशु मेले का आयोजन 27 एवं 28 नवंबर को मंडी समिति परिसर किया जाएगा। जिसके लिए कैबिनेट मंत्री प्रतिनिधि नरदेव चौधरी ने अपर निदेशक पशु विभाग के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विधायक एवं कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण के आदेश पर आगामी 27, 28 नवंबर को मंडी समिति परिसर में किसानों एवं पशुपालकों के लिए दो दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। अपर निदेशक पशु विभाग आगरा मंडल वासुदेव तोमर, अपर निदेशक अलीगढ़ मंडल राजेश ने बताया कि पशुपालकों के लिए पशु मेले का आयोजन किया जाएगा। जिसमें क्षेत्र के सभी पशु पालकों से उनके पशुओं को मेले में बुलवाया जाएगा, जिसमें भैंस, गाय एवं बछड़ा की अलग-अलग प्रजातियों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान दिया जाएगा।
इसके अलावा पशु चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा, जिसमें पशु पालकों को पशुओं की बीमारी एवं उपचार से संबधित जानकारी दी जाएगी। पशु विभाग, चारा विकास, पशु टीकाकरण आदि से संबंधित जानकारियां भी पशु पालकों को दी जाएंगी। उन्होंने बताया कि मेले में स्टॉल लगाकर किसानों को कृषि एवं सरकारी योजनाओं से संबधित सभी जानकारियां उपलब्ध कराई जाएंगी। मेले का शुभारंभ कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण करेंगे। इस मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी हरेंद्र सिंह, डिप्टी सीएमओ डॉ मनोज, मंडी सचिव उमेश चौधरी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें