फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पूर्व सभासद के दो हत्यारोपी चढ़े हत्थे

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। पूर्व सभासद मीरा ठाकुर के दो हत्यारोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है, पर अभी खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस की टीमें अन्य आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन

10 फरवरी को वृंदावन की पूर्व सभासद मीरा ठाकुर की डैंपियर नगर में कार में बैठते हुए गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पूर्व सभासद वृंदावन से डैंपियर नगर में खरीदारी के लिए बेटी और ड्राइवर के साथ आई थीं। हत्या के मामले में मृतका के समधी रमेश और उसके तीन बेटों निवासी फरह के गांव पौरी शहजादपुर के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया था। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए पांच टीमें लगाई थीं। शनिवार को पुलिस ने दो हत्यारोपी पकड़ लिए हैं। सीओ सिटी वरुण कुमार ने बताया कि जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें