फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: अलवर-मैनपुरी जाने वाली ट्रेनें चल रहीं खाली

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 26 फरवरी से अलवर और मैनपुरी के लिए चली ट्रेनों में सवारियां नहीं मिल पा रही हैं। दोनों ट्रेनों में प्रतिदिन मात्र 20 से 30 सवारियां ही सफर कर रही हैं। सवारियां कम होने से रेलवे अधिकारी चिंतित हैं, उन्हें ट्रेन चलाने से नुकसान हो रहा है। रेलवे अधिकारी इन ट्रेनों का विश्लेषण कर रहे हैं।
विज्ञापन

जीएम के निरीक्षण से पूर्व रेलवे अधिकारियों ने 26 फरवरी से अलवर और मैनपुरी के लिए अनारक्षित ट्रेन चलाने का निर्णय लिया था। इन ट्रेनों को न चलाए जाने पर रेलवे अधिकारियों को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था। लेकिन 26 फरवरी को जीएम विनय कुमार त्रिपाठी ने अलवर सेक्शन का निरीक्षण के बाद से इन दोनों ट्रेन को प्रारंभ करा दिया गया। मथुरा-अलवर-मथुरा तक अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन 30 अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा।
आगरा छावनी-मैनपुरी-आगरा छावनी तक अनारक्षित विशेष एक्सप्रेस गाड़ी का संचालन आगरा छावनी से 26 फरवरी से 30 अप्रैल तक तथा मैनपुरी से 27 फरवरी से एक मई तक प्रतिदिन किया जाएगा। लेकिन इन गाड़ियों में यात्रियों की संख्या बहुत कम है। यात्रियों की संख्या कम होने से रेलवे अधिकारियों ने इन का विश्लेषण प्रारंभ कर दिया है। पीआरओ एसके श्रीवास्तव ने बताया कि इन ट्रेनों मेें बहुत कम सवारियां जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें