फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वाहन की टक्कर लगने से कैप्सूल टैंकर में हुआ गैस रिसाव

विज्ञापन
मथुरा। हाथरस मार्ग पर कैप्सूल टैंकर में हुए गैस रिसाव को ठीक करते रिफाइनरी कर्मी। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
राया (मथुरा)। रविवार की सुबह बीना से चलकर सलेमपुर सिकंदराराऊ डिपो जा रहा गैस कैप्सूल टैंकर में रिसाव हो गया। आनन-फानन टीम बुलाकर गैस रिसाव को ठीक कराया गया। टैंकर में गोकुल बैराज के निकट पीछे से अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे गैस रिसाव हो गया।
विज्ञापन

बीना मध्य प्रदेश से गैस कैप्सूल टैंकर सलेमपुर जा रहा था। चालक डिगंबर सिंह ने बताया कि आते समय सुबह गोकुल बैराज के निकट अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इसके बाद वह समझ नहीं पाया। वहां से टैंकर लेकर चल दिया, राया-हाथरस रोड पर सोनई रेलवे स्टेशन के निकट इसकी जानकारी हुई तो चालक खाली स्थान पर टैंकर को ले गया और इसकी सूचना अधिकारियों को दी। बिचपुरी चौकी प्रभारी संदीप कुमार मयफोर्स के मौके पर पहुंच गए।
रिफाइनरी, फायर सर्विस और इंडियन ऑयल की टीम भी आ गई और गैस रिसाव को ठीक कर कैप्सूल टैंकर को रवाना किया। आईओसीएल के सीनियर ऑपरेटर ओमशरन पाल ने बताया कि यदि जरा सी चिंगारी भी पास आ जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बताया कि गैस रिसाव को ठीक करने में कई घंटे लग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें