फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, जाम में फंसी एंबुलेंस

विज्ञापन
गोवर्धन में जाम में फंसी एंबुलेंस। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के चलते गोवर्धन की ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। सौंख अड्डे से लेकर डीग मार्ग तक दुकानदारों ने अवैध अतिक्रमण कर रखा है। कस्बा में जाम के हालात बने हैं। प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नहीं है।
विज्ञापन

जिम्मेदारों की लापरवाही से परिक्रमार्थी एवं आपातकालीन वाहनों को लेकर परेशानी हो रही है। रविवार को परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। सौंख अड्डा तिराहा से लेकर डीग अड्डा तक जाम लग गया। थाने के सामने एंबुलेंस सायरन बजाती रही, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं था। वह जाम में फंस गई।
सड़क किनारे दुकानदार अतिक्रमण जमाए बैठे हैं। एसडीएम ने एक सप्ताह पूर्व रात में अतिक्रमण हटाने के नाम पर खानापूर्ति कर कार्रवाई से इतिश्री कर ली। रोहित गोस्वामी ने बताया कि गोवर्धन में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। सड़कों पर दुकानदारों ने अतिक्रमण कर रखा है। प्रशासनिक अधिकारियों का इस ओर कोई ध्यान नहीं है। एसडीएम का कहना है कि जल्द ही अतिक्रमण हटवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें