गांव मगोर्रा में मुख्य बाजार में दुकान का बिखरा पड़ा सामान।
- फोटो : MATHURA
सौंख (मथुरा)। गांव मगोर्रा के मुख्य बाजार में शुक्रवार की रात चोरों ने आठ दुकानों के ताले तोड़ लिए। दुकानों से नकदी व अन्य सामान चोरी कर लिया। दुकानदारों में भय व्याप्त है।
चोरों ने योगेश अग्रवाल की दुुकान से 10 जोड़ी जूते, किराना व्यापारी सीताराम की दो दुकानों से गुटखा और सिगरेट, हेमेंद्र कुमार की दुकान से करीब 15 हजार का सामान, सत्यपाल सिंह की दुकान से नकदी की पेटी और पासा कंफेशरी से सात हजार की नकदी चोरी कर ले गए।
चोरों ने कैलाश कोरी व अनुभव टेलर की दुकानों के भी ताले तोड़े। दोनों दुकानदारों तीस हजार रुपये का नुकसान हुआ है। किराना व्यापारी की रुपयों की खाली पेटी मां मंशा देवी मंदिर के समीप पड़ी मिली। थाना प्रभारी मनोज कुमार शर्मा का कहना है कि मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।