फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: वृद्ध ने बालिका से की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। हाईवे से सटी एक पॉश कॉलोनी के पार्क में वृद्ध ने झूला झूल रही बालिका (१२) से छेड़छाड़ की। घर पहुंचकर बालिका ने पूरा वाकया परिजनाें को बताया। पिता की तहरीर के आधार पर थाना हाईवे में छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

घटना १९ फरवरी दोपहर की है। कॉलोनी के पार्क में झूला झूल रही बच्ची को क्षेत्र का वृद्ध अपने साथ पार्क में एक किनारे ले गया और छेड़छाड़ की। प्रभारी निरीक्षक छोटेलाल ने बताया कि आरोपी देवेंद्र को थाने लाया गया था। पर, आरोपी की तबीयत अचानक खराब हो गई। उसके परिजनों को बुलाकर उनके सुपुर्द कर दिया गया। आरोपी की तबीयत ठीक होने पर गिरफ्तार किया जाएगा।
9 साल की बच्ची से पड़ोसी ने की छेड़छाड़, मुकदमा
शहर कोतवाली के एक मोहल्ले में पड़ोसी युवक ने 9 साल की बच्ची से छेड़छाड़ की। लगातार कर रहे छेड़छाड़ के कारण बालिका ने परिजन को बताया तो आखिरकार मां ने तत्काल आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पॉक्सो और छेड़छाड़ का मुकदमा दर्ज कराया। कोतवाली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बालिका का मेडिकल कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें