मथुरा। छाक महोत्सव के दौरान भक्तों को दर्शन देते ठाकुर राजाधिराज।
मथुरा। मंदिर द्वारिकाधीश में रविवार को राजभोग के दर्शन में ठाकुरजी को छाक धराई गई।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि ठाकुरजी के भक्त कुमार केशव द्वारा ठाकुरजी को छाक धराने इच्छा हुई और मंदिर के गोस्वामी द्वारा इस मनोरथ की अनुमति दी गई। इस मनोरथ की तैयारी पिछले 4 दिन से चल रही थी।
पुष्टिमार्गीय संप्रदाय के अनुसार अपरस में सब सामग्री को तैयार कराया गया और एक भक्त की भावना के अनुरूप ठाकुरजी को यह प्रसाद धराया गया। देश-विदेश से आए सभी तीर्थयात्रियों ने ठाकुरजी के भव्य दर्शन किए और अपने आप को धन्य समझा।