मथुरा। यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में क्षतिग्रस्त मैक्स पिकअप।
- फोटो : MATHURA
बलदेव (मथुरा)। पीआरबी 1919 एवं यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारियों की सूझबूझ से हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक को समय पर उपचार मिलने से उसकी जान बच गई।
सड़क हादसे में मैक्स पिकअप क्षतिग्रस्त हो गई। उसके अंदर चालक दीपक (26) पुत्र जगदीश निवासी गुलालपुर थाना रिजोर जिला एटा फंस गया। पुलिस ने उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में भर्ती कराया है। डायल 112 के माध्यम से सूचना मिली कि यमुना एक्सप्रेसवे पर आगरा से नोएडा को जाने वाले रास्ते पर 131 माइल स्टोन पर एक पिकअप गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई है।
उसका चालक अंदर फंस गया है। सूचना पर पीआरवी 1919 तथा थाना बलदेव पुलिस तथा यमुना एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंची तो देखा चालक स्टेयरिंग और सीट के बीच में फंसा है। उसे जैसे-तैसे बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। सीएनजी रिसने के कारण गैस कटर चल नहीं पा रहा था।