फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: जिला जज की अदालत में श्रीकृष्ण विराजमान की बहस पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। 22 सितंबर 2020 को कोर्ट के सामने पेश किए गए दावे को दर्ज करने संबंधी निर्णय पर वादी श्रीकृष्ण विराजमान ने अपनी बहस पूरी कर ली। उनके अधिवक्ता ने जिला जज की अदालत में अपने दावे को दर्ज करने के लिए बहुत से कारण कोर्ट के सामने बताए। अदालत ने 12 अक्तूबर को मुस्लिम पक्ष को अपना पक्ष रखने के लिए समय दिया है।
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने सबसे पहले अदालत में 22 सितंबर 2020 श्रीकृष्ण जन्मभूमि की 13.37 एकड़ जमीन को श्रीकृष्ण जन्मस्थान ट्रस्ट को सौंपने के लिए सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दावा किया गया। संबंधित अदालत ने इसे खारिज कर दिया और इसके बाद वह जिला जज की अदालत में रिवीजन में आ गई।
मंगलवार को जिला जज की अदालत में वादीगण के अधिवक्ता विष्णु शंकर जैन, हरी शंकर जैन तथा पंकज वर्मा ने बहस की। वादी सुप्रीम कोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री ने बताया कि उन्होंने अदालत में बहस पूरी कर ली है। जिला जज की अदालत ने मुस्लिम पक्ष को बहस करने के लिए 12 अक्तूबर का समय दिया है। वहीं, शाही ईदगाह मस्जिद के सचिव एडवोकेट तनवीर अहमद ने बताया कि वह 12 को बहस करेंगे।
विज्ञापन

आज होगी विशेषज्ञ समिति बनाने की मांग
ठाकुर केशवदेव के भक्त बनकर वाद दाखिल करने वाले एडवोकेट महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य द्वारा बृहस्पतिवार को अदालत में विशेषज्ञ समिति बनाए जाने की मांग की जाएगी। उनकी सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में होनी है। दावे के वादीगण ने बताया कि न्यायालय में अमीन रिपोर्ट आदि पर सुनवाई होनी है। हम अदालत से विशेषज्ञ समिति बनाने का अनुरोध करेंगे।े
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें