फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: लापता पवन का था ईंट मंडी के पास मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। थाना जमुनापार के ईंट मंडी क्षेत्र में शुक्रवार को मिले अज्ञात शव की शिनाख्त इसी क्षेत्र के रहने वाले पवन कुमार के रूप में हुई है, जो घर से पिछले 9 दिन से लापता था। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विदित रहे कि सुबह ईंट मंडी क्षेत्र से एक अज्ञात शव मिला था, जिसकी पहचान पवन कुमार (39) पुत्र भूदेव प्रसाद निवासी सिद्धार्थ नगर डहरूआ मार्ग जमुनापार के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम गृह पर परिजनों ने बताया कि रंग-पेंटिंग का काम करने वाला पवन 9 दिसंबर से घर से लापता था।
इसके बाद उसका शव मिला। मृतक के कान के पास चोट का निशान है, जिससे स्पष्ट है कि उसकी हत्या की गई होगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। प्रभारी निरीक्षक शशि प्रकाश शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण ज्ञात हो सकेगा। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें