फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: राज्य स्तरीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए मथुरा की टीम रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। बरेली में 20 दिसंबर से होने वाली 10वीं यूपी स्टेट पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रतिभाग करने के लिए जिले की टीम रवाना हो गई है। 21 दिसंबर तक चलने वाली प्रतियोगिता बरेली स्थित बीएल एग्रो इंडस्ट्री लिमिटेड के खेल मैदान में होगी।
विज्ञापन

एथलेटिक्स के सचिव जय सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में मथुरा जिले के कई पैरा एथलीट विभिन्न स्पर्धाओं में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में राम रतन क्लब थ्रो और डिस्कस थ्रो, सूर्या कुमार हाई जंप एवं शॉट पुट, कीर्ति कलश शॉट पुट, हरवीर सिंह लॉन्ग जंप, देवयार्थ चौधरी 100 मीटर दौड़, सुमित कुमार 1500 मीटर दौड़, श्याम कुमार 100 मीटर, 200 मीटर एवं 400 मीटर दौड़, अश्विनी कुमार लॉन्ग जंप, रोहित फौजदार जैवलिन थ्रो तथा नवनीत 100 मीटर दौड़ और लॉन्ग जंप में हिस्सा लेंगे।
अध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार बाजपेई, उपाध्यक्ष संजय पाठक, विजय सिंह वर्मा, केआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. प्रवीन कुमार अग्रवाल, पदम सिंह कौन्तेय, डॉ. दलवीर सिंह कौन्तेय, योगेंद्र पूनिया, प्रताप सिंह ने टीम के सदस्यों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें