फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mathura News: कोहरे ने थामी ट्रेनों की रफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। घने कोहरे और कड़ाके की ठंड ने रेल यातायात की रफ्तार थाम दी है। बृहस्पतिवार को मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन पर 26 ट्रेनें निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। घंटों प्लेटफार्म पर इंतजार करते यात्री ठंड में ठिठुरते नजर आए, कई यात्रियों ने मजबूरी में अन्य साधनों का सहारा लिया।
विज्ञापन

रेल प्रशासन के अनुसार कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम हो गई, जिससे सुरक्षा कारणों से ट्रेनों की गति नियंत्रित करनी पड़ी। देरी से पहुंचने वाली प्रमुख ट्रेनों में आगरा कैंट एक्सप्रेस 2 घंटे 40 मिनट, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस 6 घंटे 50 मिनट, पंजाब मेल 2 घंटे 32 मिनट और गोल्डन टैंपल 4 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंचीं। इसके अलावा महाकौशल एक्सप्रेस 2 घंटे, गोंडवाना एक्सप्रेस 1 घंटा 22 मिनट तथा नई दिल्ली शताब्दी एक्सप्रेस 2 घंटे 45 मिनट देरी से मथुरा पहुंचीं।
देरी के चलते कई यात्रियों की आगे की कनेक्टिंग ट्रेनें छूट गईं। कोहरे को देखते हुए फिलहाल ट्रेनों का देरी से आने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में यात्रियों को कड़कड़ाती ठंड में रेलवे स्टेशन पर रात गुजारने को मजबूर होना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें