इस मामले में बलदेव थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।
बलदेव( मथुरा)। शिवम (12) पुत्र संजय जाटव निवासी गांव रदोई की गत दिवस जिला अस्पताल में मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनके बच्चे के साथ ट्यूशन के लिए शिक्षक ने दबाव बनाया न मानने पर पिटाई की थी। आरोपी प्राइवेट शिक्षक अपने घर पर ही ट्यूशन पढ़ाता है। शिवम की 29 अगस्त को पिटाई की गई थी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ी और फिर जिला अस्पताल में मौत हो गई। हालांकि आरोपी शिक्षक के परिजनों का कहना है कि बच्चा बीमार था।
विज्ञापन
उसके साथ किसी भी प्रकार से पिटाई नहीं की है। इस मामले में बलदेव थानाध्यक्ष नरेंद्र यादव ने बताया अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं आई है। मृतक बच्चे का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर आने पर जांच के बाद आवश्यक कार्रवाई होगी।