गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज परिक्रमा लगा रही छात्रा को परिक्रमा मार्ग में ई रिक्शा ने टक्कर मार दी। घायल छात्रा को निजी अस्पताल ले गए। वहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई।
रविवार सुबह बीएससी की छात्रा प्रीति (22) पुत्री रमाकांत निवासी तोष थाना वृंदावन नाना के साथ गिरिराज परिक्रमा लगाने गोवर्धन आई थी। गिरिराज परिक्रमा मार्ग में संकर्षण कुंड के निकट पीछे से तेज गति में दौड़ रहे ई-रिक्शा ने प्रीति को टक्कर मार दी। प्रीति सड़क पर गिर गई। घायलावस्था में उसे गोवर्धन के निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया परिक्रमा लगा रही छात्रा की मौत हुई है। परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया है। मृतका के शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
परिक्रमा मार्ग में बड़ी संख्या में बिना रजिस्ट्रेशन के दौड़ रहे ई-रिक्शा
गोवर्धन गिरिराज परिक्रमा मार्ग एनजीटी के आदेश पर नो व्हीकल जोन घोषित है। इसके बावजूद भी परिक्रमा मार्ग में बिना रजिस्ट्रेशन अनुमति के 500 से अधिक ई-रिक्शा दौड़ रहे हैं।