फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: गोवर्धन रजबहा की पटरी टूटने से जलमग्न हुई खड़ी फसलें

विज्ञापन
मुखराई में रजबहा की पटरी को रोकते ग्रामीण। - फोटो : MATHURA
विज्ञापन
गोवर्धन (मथुरा)। गोवर्धन रजबहा की पटरी टूटने से किसानों की सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई। गेहूं और सरसों की फसल में पानी भर गया।
विज्ञापन

किसानों ने एकत्रित होकर मुखराई में अड़ींग कैनाल पर गोवर्धन रजबहा में प्रवाहित पानी को रोकने का प्रयास किया। सूचना पर सिंचाई विभाग के अधिकारी ने मजदूर भेजकर पानी बंद कराया। पटरी टूटने से सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न हो गई है।
विज्ञापन

रामा कॉलोनी में भी पानी भर गया। किसान भोला कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कई वर्ष से गोवर्धन रजबहा को पक्का कराने की मांग उठाई थी। न तो किसान हितैषी सरकार और न ही प्रशासन ने कोई संज्ञान लिया, जिसके चलते ये हादसा हो गया। किसानों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त फसलों का मुआवजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें