फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: देहरी पूजन से हुआ सेवा लाडोत्सव का शुभारंभ

विज्ञापन
मथुरा। ठाकुर राधारमण लाल जू का नव दिवसीय उत्सव में महंत राजेंद्र दास महाराज देहरी पूजन करते हुए। - फोटो : VRINDAVAN
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। ठाकुर राधारमण लाल जू का नव दिवसीय लाड़ोत्सव शनिवार की शाम शुरू हो गया है।
विज्ञापन

मलूक पीठाधीश्वर महंत राजेंद्र दास महाराज ने देहरी पूजन किया। आदित्यम सेवा संस्थान के तत्वावधान में नव दिवसीय महोत्सव का आयोजन विविध धार्मिक व सांस्कृतिक अनुष्ठानों के साथ किया जा रहा है।
सेवायत आदित्य गोस्वामी के सानिध्य में आयोजित महोत्सव के अंतर्गत प्रतिदिन दिव्य फूलबंगले सजाकर ठाकुरजी को नित नए व्यंजन व छप्पन भोग निवेदित किए जाएंगे। शनिवार को हरिद्वार की प्रख्यात गायिका करुणा दीदी ठाकुरजी को भावांजलि अर्पित कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान संस्थान के अध्यक्ष सोनल अग्रवाल, सचिव अनिल अग्रवाल, वीना गोस्वामी, साधना गोस्वामी, देव्यांश गोस्वामी, आशी अग्रवाल व अमित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें