फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मथुरा में मंच पर लड़खड़ाए एसडीएम, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने तुरंत थामा हाथ; इसलिए VIDEO हो रहा वायरल

Fri, 17 Apr 2026 11:45 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

मथुरा के ग्राम परखम में आयोजित श्रीराम कथा में एसडीएम अभिनव जे जैन मंच पर पीछे रखे स्पीकर को देख नहीं पाए और वहीं लड़खड़ाकर गिर पड़ेृ। पास खड़े डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने जैसे ही यह देखा तुरंत उन्हें हाथ पकड़कर उठाया। डिप्टी सीएम के सरल स्वभाव की हर तरफ चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
डिप्टी सीएम ने पकड़ा एसडीएम का हाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के मथुरा में श्रीराम कथा के दौरान एसडीएम सदर अभिनव जे. जैन के मंच पर लड़खड़ाकर गिर जाने की घटना सामने आई है। इस दौरान, वहां मौजूद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने तत्परता दिखाते हुए प्रोटोकॉल की परवाह न करते हुए तुरंत एसडीएम का हाथ पकड़कर उन्हें सहारा दिया। इस मानवीय पहल की सोशल मीडिया पर जमकर सराहना हो रही है।

विज्ञापन

यह घटना फरह इलाके में स्थित गो ग्राम परखम में आयोजित दीन दयाल उपाध्याय स्मृति कार्यक्रम के दौरान हुई। जानकारी के अनुसार, रामकथा का आयोजन भी चल रहा था, जिसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शामिल होने पहुंचे थे। कथा सुनाने वाले संत का आशीर्वाद लेने के लिए एसडीएम अभिनव जे. जैन मंच पर आगे आए थे। संत से आशीर्वाद प्राप्त करने के बाद जब वे मंच पर पीछे की ओर लौट रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गिर पड़े।

जैसे ही उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने एसडीएम को गिरते हुए देखा, उन्होंने तुरंत प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आईएएस अधिकारी के साथ अपने प्रोटोकॉल को दरकिनार करते हुए आगे बढ़कर उनका हाथ थामा और उन्हें उठने में मदद की। उपमुख्यमंत्री के इस त्वरित और मानवीय कदम ने वहां मौजूद लोगों का दिल जीत लिया।
विज्ञापन

इस घटना का वीडियो इंटरनेट पर सामने आने के बाद तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उपमुख्यमंत्री को एसडीएम की सहायता करते हुए स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर लोग उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के इस सरल और सहायक व्यवहार की खूब तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स ने इसे 'मानवीयता का उत्कृष्ट उदाहरण' बताया है और कहा है कि यह दिखाता है कि कैसे एक नेता जनता के प्रति संवेदनशील हो सकता है।



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें