फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन वीक: आगरा में छात्रों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, सड़क पर उतरकर लोगों को सिखाए नियम

Fri, 17 Apr 2026 11:25 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

अमर उजाला फाउंडेशन वीक के तहत आगरा में छात्रों और ट्रैफिक पुलिस ने मिलकर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाया। वाहन चालकों को हेलमेट, सीट बेल्ट, गति सीमा और लेन ड्राइविंग के नियमों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
छात्रों ने संभाली ट्रैफिक की कमान - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला फाउंडेशन वीक के तहत बृहस्पतिवार को सुबह 8 बजे से 11 बजे तक एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब, सेंट जोंस और हरीपर्वत चौराहे पर ट्रैफिक सपोर्ट टीम, सेंट एंड्रूज स्कूल के छात्र-छात्राओं ने यातायात पुलिस के साथ जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात के नियमों के बारे में जानकारी दी गई। उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। अभियान में चालकों को गति सीमा, ओवरटेक के नियम, लेन ड्राइविंग, और हेलमेट व सीटबेल्ट के उपयोग के महत्व के बारे में बताया गया।
विज्ञापन

अभियान की शुरुआत तीनों चौराहों पर एक साथ की गई। चालकों को विद्यार्थियों ने बताया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग जरूर करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट जरूर लगाएं। हाईवे और एक्सप्रेसवे पर निर्धारित गति और लेन का पालन करें। ट्रैफिक सपोर्ट टीम के संस्थापक सुनील खेतरपाल ने बताया कि अमर उजाला के इस अभियान का उद्देश्य केवल नियमों का उल्लंघन करने वालों को रोकना नहीं, बल्कि सभी वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना है।

यातायात निरीक्षक दुष्यंत राणा ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन करने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक सामूहिक जिम्मेदारी है। चालकों को यह समझना होगा कि उनके छोटे-छोटे उल्लंघन भी गंभीर हादसों का कारण बन सकते हैं, जिससे न केवल उनकी, बल्कि दूसरों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक यातायात पुलिस के साथ मिलकर आमजन को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

अभियान में ट्रैफिक सपोर्ट टीम के अमर राजावत, धर्मवीर कौशिक, अमित गुप्ता, मयंक जैन, आयुष, पुष्पेंद्र, गौरव कुशवाह, सुंदर लाल चटवानी, सेंट एंड्रूज स्कूल के शिक्षक प्रमोद कुमार, यश गोयल, आलोक वैष्णव, यातायात पुलिसकर्मी और छात्र-छात्राएं शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें