फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: कोरोना की तीसरी संभावित लहर के लिए संघ कर रहा तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। आरएसएस ने सेवा भारती के सहयोग से कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए अपनी तैयारी शुरू कर दी हैं। कल्याणं करोति के प्रांगण में लगे प्रशिक्षण कार्यशाला में 40 स्वयंसेवकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्रशिक्षण के उद्घाटन सत्र में संघ के प्रांत प्रचारक डॉ. हरीश ने कहा कि देश पर जब-जब विपदा आई है संघ के स्वयंसेवकों ने आगे बढ़कर अपने हाथ बढ़ाए हैं और सेवा कार्य किए हैं। संपूर्ण कोविड काल में भी स्वयंसेवकों ने अनुकरणीय सेवा कार्यों को पूरा किया है। द्वितीय सत्र में डॉ. डीपी गोयल ने स्वयंसेवकों को रोकथाम एवं बचाव के उपाय समझाए।
सामान्य लक्षण वाले रोगियों के उपचार के बारे में भी प्रशिक्षित किया। तीसरे सत्र में संघ के सह विभाग कार्यवाह डॉ. संजय ने स्वयंसेवकों को नीचे बस्ती तक जाने की योजना के बारे में विस्तार से समझाया। समापन सत्र में बोलते हुए डॉ. अमर सिंह पौनियां ने इस बीमारी में आने वाली जटिलताओं और उनसे निपटने के तरीकों पर प्रशिक्षण दिया। सेवा प्रमुख सुनील, जगदीश, धर्मपाल, राजू सिंह, बलराम शर्मा, भाग प्रचारक अनिल आदि ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें