फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल में बिक्री किया सिरप स्वास्थ्य के लिए घातक

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन द्वारा पिछले दिनों जिले के मेडिकल स्टोर पर की गई कार्रवाई में संग्रहीत किए गए नमूनों के परिणाम अब सामने आने लगे हैं। रिपोर्ट चौंकाने वाली ही नहीं चिंताजनक भी है। जांच रिपोर्ट में सामने आया है कि मथुरा रिफाइनरी के टाउनशिप स्थित स्वर्ण जयंती हॉस्पिटल में लोगों को दी जा रही सिरप स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक है।
विज्ञापन

विभाग के डीओ डॉ. गौरी शंकर के निर्देशन में चलाए गए अभियान में हॉस्पिटल के आएसएमवी फारंकेटिकल मेडिकल स्टोर से जेमीवेल सिरप के नमूने लेकर खाद्य विश्लेषक लखनऊ की लैब में जांच के लिए भेजे गए। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में दवा मानव उपभोग के लिए असुरक्षित घोषित की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सिरप में सिंथेटिक रंग टेराजिंन पाया गया। यह सिंथेटिक रंग से मानव शरीर में कैंसर, अस्थमा, एलर्जी, सांस की बीमारी व पाचन तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। डीओ ने बताया कि सिरप की निर्माण फर्म चेन्नई में स्थित है, सिरप रिकॉरल करने को निर्देशित किया गया है व उपरोक्त मेडिकल स्टोर का लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें