फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा: पुलिस पर हमले का आरोपी रालोद नेता योगेश नौहवार गिरफ्तार, जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
मथुरा/नौहझील। नौहझील पुलिस ने रालोद नेता योगेश नौहवार को शनिवार की दोपहर राधापुरम एस्टेट आवास से गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया। रालोद नेता पर पुलिस पर हमले का आरोप था। एक माह पूर्व पुलिस पर यह हमला नौहझील के गांव मुड़लिया में हुआ था। रालोद नेता की शुक्रवार को कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी थी।
विज्ञापन

थाना नौहझील के गांव मुड़लिया में 20 अप्रैल को चल रही चुनावी पंचायत को रोकने गई नौहझील पुलिस पर पथराव करते हुए हमला किया गया था। हमले में एसएचओ समेत छह पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। पुलिस ने इस हमले में रालोद नेता योगेश नौहवार समेत 20 नामजद और 200 अज्ञातों के खिलाफ संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया था।
हालांकि नौहझील पुलिस ने हमले के 13 आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। रालोद नेता योगेश नौहवार समेत चार नामजद आरोपी अग्रिम जमानत पर चल रहे थे। शुक्रवार को कोर्ट ने रालोद नेता समेत आरोपियों को जमानत खारिज कर दी। इसके बाद फिर हरकत में आई नौहझील पुलिस ने रालोद नेता योगेश नौहवार के आवास राधापुरम एस्टेट पर छापा मारा।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक लोकेश भाटी ने अपनी टीम के साथ रालोद नेता को घर से ही गिरफ्तार कर लिया। नौहझील पुलिस आरोपी रालोद नेता को लेकर जिला अस्पताल में चिकित्सकीय परीक्षण को पहुंची। एसपी देहात श्रीशचंद ने बताया कि रालोद नेता योगेश नौहवार पुलिस हमले का आरोपी था। अभी मुख्य आरोपी सोनू प्रधान समेत अन्य की गिरफ्तारी को पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। जल्द नामजद आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें